Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा विधानसभा का नया भवन जल्द बनेगा, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दी मंजूरी

November 13, 2024

हरियाणा विधानसभा का नया भवन जल्द बनेगा, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दी मंजूरी

Haryana Vidhansabha New Building : चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के नए भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के निर्माण के लिए जमीन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनाने के लिए प्रयास शुरू किए थे।

चंडीगढ़ प्रशासन ने विधानसभा भवन बनाने के लिए हरियाणा को जमीन देने के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। लेकिन पर्यावरण और वन मंजूरी का हवाला देकर इसे रोक दिया गया था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने बदलाव के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। इस पर अब केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रशासन के मुताबिक पंचकूला क्षेत्र से हरियाणा को दी गई जमीन चंडीगढ़ में 123 एकड़ आईटी पार्क से सटी हुई है। जुलाई 2022 में जयपुर में एनजेडसी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई विधानसभा के भवन के लिए चंडीगढ़ में जमीन आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आईटी पार्क तक जाने वाली सड़क के पास 10 एकड़ जमीन दे रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें