Site icon Dainik Savera Times

Haryana weather: बदला मौसम का मिजाज, सर्दी से मिली राहत, गेहूं की फसल पर पड़ सकता है असर

Haryana weather 12 feb

Haryana weather 12 feb

Haryana weather: राज्य में हाल के दिनों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। हल्की बारिश के बाद दिन के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य स्तर से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी की शुरुआत महसूस की जा रही है। कई जिलों में दिन के समय तेज धूप रही, जिससे दोपहर में तापमान बढ़ने का अनुभव हुआ। इससे गेहूं की फसल पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बीते दिन राज्य के 14 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : Gold Silver Prices: सोने- चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज के Latest Rate

किसानों के लिए सुझाव

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की सिंचाई करते समय इस तापमान परिवर्तन को ध्यान में रखें और हल्की सिंचाई का प्रबंधन करें। न्यूनतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर है। करनाल और सोनीपत के सारागढ़ कैनाल रेस्ट हाउस में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी देखें : जयराम ठाकुर बोले—Union Budget पर सीएम की प्रतिक्रिया अलग थी

Exit mobile version