Site icon Dainik Savera Times

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश का बाद बदला मौसम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather

Haryana Weather

हरियाणा डेस्क: फरवरी के मध्य में प्रदेश में अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के साथ घने बादलों ने दिन के तापमान में काफी गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जबकि हिसार में यह गिरावट सबसे ज्यादा 7.1 डिग्री तक रही।

इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। औसतन न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह सामान्य स्तर से लगभग 5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। करनाल में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, हिसार और नारनौल में 14.5 डिग्री, भिवानी में 14 डिग्री और जींद में 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 15.2 और रोहतक में 15.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई थी। इसमें जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल शामिल थे।

ये भी पढ़ें :

मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश में किसी बड़े अलर्ट की आवश्यकता नहीं है, लेकिन बादलों की मौजूदगी के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। 23 फरवरी तक मौसम सामान्य रूप से खुश्क रहने की संभावना है और इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बादल और रात में नमी बढ़ने से ठंड में राहत महसूस हो रही है, लेकिन दिन में ठंडक कुछ ज्यादा बनी रहेगी।

ये भी देखें :

Exit mobile version