Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Alert: हरियाणा के मौसम में बदलाव, कुछ इलाकों में झमाझम बारिश का अनुमान

February 6, 2026

Weather Alert: हरियाणा के मौसम में बदलाव, कुछ इलाकों में झमाझम बारिश का अनुमान

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम की स्थिति में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में आज से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों में दिखेगा। इसके चलते कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाओं के चलने की संभावना भी बनी हुई है।

हालांकि, ठंड के चलते लोग अब भी रात में ठंड का सामना कर रहे हैं, लेकिन दिन के समय में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। फरीदाबाद में आज सबसे अधिक तापमान 24.1°C तक पहुंचा, जिससे दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिली।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 से पहले ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, टूर्नामेंट से हुआ बाहर

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, 9 और 10 फरवरी को प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक असर के चलते राज्य में अगले दो दिन मौसम अस्थिर रह सकता है। आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम से तेज हवाओं का असर देखा जा सकता है।

ये भी देखें : Himachal में 1 मार्च से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें