Site icon Dainik Savera Times

Haryana Weather Today: मई महीने में सबसे अधिक लू चलने की संभावना, जानें आज का मौसम

हरियाणा में इस सप्ताह में सबसे अधिक तापमान बढ़ेगा। पिछले सप्ताह इस समय तापमान की बात करें तो 38 डिग्री पर पहुंच गया था। बीते की साल की तुलना में इस बार अप्रैल महीने के तीन सप्ताह ठंडे रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा माना जा रहा है कि इस बार मई महीने में सबसे अधिक लू का सामना करना पड़ेगा। आम लोगों को इससा भारी परेशानी होगी।

अप्रैल महीने का चौथा सप्ताह शुरू हो गया है। लेकिन अब भी दोपहर के समय लू चलनी शुरू नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण इस बार मौसम ठंडा रहना है। अप्रैल महीने में अब तक चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गए है। जिससे तापमान में कमी देखने को मिल रही है। रविवार को मौसम साफ ही रहा और दोपहर के समय कुछ समय के लिए लू भी चली।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार तड़के जिले में हल्की वर्षा होने के कारण तापमान में कमी देखने को मिली थी। लेकिन जैसे ही तेज धूप निकली वैसे ही मौसम साफ हो गया और फिर से गर्मी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहने वाला है। जिससे किसानों को राहत मिली है। इस समय गेहूं कढ़ाई का कार्य चल रहा है। लेकिन बार-बार मौसम में बदलाव आने के कारण परेशानी आ रही थी। किसानों की माने अगले एक सप्ताह में गेहूं का कार्य पूरा हो जाएगा।

पिछले साल अप्रैल महीने की बात करे तो दोपहर के समय लू चलनी शुरू हो गई थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा था। 21 अप्रैल तक पिछले साल 38.5 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था।

लेकिन इस बार केवल 11 व 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर गया था। लेकिन उसके बाद मौसम फिर से खराब हो गया और बूंदाबांदी हुई थी। माना जा रहा है कि इस बार मई महीने में सबसे अधिक लू का सामना करना पड़ेगा। जिससे नरमा बिजाई भी प्रभावित हो सकती है।

Exit mobile version