Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सर्दी तेज, रातों में पारा सामान्य से नीचे पहुंचा

November 17, 2025

हरियाणा में सर्दी तेज, रातों में पारा सामान्य से नीचे पहुंचा

हिसार। हरियाणा में सर्दी ने इस वर्ष मौसम के सामान्य क्रम को पीछे छोड़ते हुए समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 19 नवंबर से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है, जिससे रातें अचानक बेहद ठंडी हो गई हैं।

बुधवार रात हिसार में 6.8 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो अब तक का सबसे कम स्तर है। इसके साथ ही 10 जिलों में पारा 9 डिग्री से नीचे और 18 शहर 10 डिग्री के भीतर दर्ज किए गए, जो मौसम की तेजी से बदलती स्थिति को दर्शाता है।

दूसरी ओर यमुनानगर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा, जो पूरे प्रदेश में दिन का सबसे कम तापमान माना गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह संकेत है कि अब ठंड दिन के समय भी अपना असर दिखाने लगेगी।

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली उत्तर–पश्चिमी ठंडी हवाओं ने हरियाणा में तापमान तेजी से गिराया है। विभाग के मुताबिक मौजूदा न्यूनतम तापमान राज्य के औसत से करीब 3.8 डिग्री कम है, जो सर्दी की मजबूत शुरुआत को दर्शाता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें