Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana में बदला मौसम, 2 दिन नहीं पड़ेगी धुंध, बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान  

November 25, 2024

Haryana में बदला मौसम, 2 दिन नहीं पड़ेगी धुंध, बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान  

Haryana Weather : हरियाणा में अगले दो दिनों तक धुंध नहीं पड़ेगी। दिन में अच्छी धूप खिलने सेदिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 24 घंटे के आंकड़ों को यदि हम देखें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हिसार का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रोहतक का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। सबसे अहम बात यह है कि मौसम खुलते ही प्रदूषण में भी कमी देखने को मिली है। सूबे के अधिकांश जिलों में औसत एक्यूआई 300 से नीचे आ गया है।

पलवल में सबसे कम 77 और फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 293 एक्यूआई रहा। जब कि फरीदाबाद में अधिकतम 500 तक भी पहुंचा। प्रदेश के 11 शहरों में औसत एक्यूआई 200 से 300 के तक और 6 शहरों में 100 से 200 के बीच रहा। बता दे यह भी खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा में 14 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए थे। अब जींद और करनाल के डीसी ने नर्सरी से 12वीं कक्षा तक सोमवार से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। जींद में औसत एक्यूआई 208 और करनाल में 221 रहा। यहां भी अधिकतम एक्यूआई 300 के पार तक पहुंचा।

करनाल-जींद में खुले स्कूल

करनाल में 21 नवंबर से स्कूल बंद थे। एनसीआर के जिले पानीपत में मंगलवार से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। यहां 18 नवंबर से स्कूल बंद थे। इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम,सोनीपत, चरखी दादरी और झज्जर समेत कई जिलों में 25 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। कई जिलों में स्कूल खोलने को लेकर आज जिला स्तर पर रिव्यू मीटिंग की जाएगी। पर्यावरणविदों का कहना है कि अभी खतरा बना हुआ है। यह कम जरूर हुआ है, लेकिन प्रदूषण स्तर खतरनाक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें