Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana weather: हरियाणा में लौटे ठंड के दिन, कई इलाकों में छाया घना कोहरा

February 21, 2026

Haryana weather: हरियाणा में लौटे ठंड के दिन, कई इलाकों में छाया घना कोहरा

Haryana weather: प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते आज कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह ठंडक महसूस हुई, लेकिन दोपहर तक तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई और गर्मी का अहसास हुआ।

अगले 5 दिन रहेंगे शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में औसतन 0.7°C और अधिकतम तापमान में 1.4°C की बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C अधिक चल रहा है। पलवल में सबसे अधिक तापमान 29.9°C दर्ज हुआ। आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी देखें :

किसानों को मौसम के अनुसार सलाह

शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को फसलों की नियमित सिंचाई करनी चाहिए। गेहूं में पीला रतुआ और दीमक पर नजर रखें। सरसों में माहू (एफिड) दिखाई देने पर उचित दवा का छिड़काव करें। मौसम साफ रहने से गन्ने की कटाई शुरू की जा सकती है। फलदार पौधों में गोबर की सड़ी खाद डालकर सिंचाई करें।

ये भी पढ़ें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें