Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा बनेगा 2025 तक टी.बी. मुक्त: CM Khatter

April 23, 2023

हरियाणा बनेगा 2025 तक टी.बी. मुक्त: CM Khatter

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त बनाने के संकल्प को हासिल करने के लिये हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। खट्टर ने शनिवार को यहां ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निक्षय योजना के तहत उपचाराधीन टीबी रोगियों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीबी हारेगा और देश जीतेगा, इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार सार्थक कदम उठा रही है। उन्होंने सभी टी.बी.रोगियों से अनुरोध किया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध टी.बी. की मुफ्त जांच एवं उपचार सेवाओं का भरपूर लाभ उठाते रहें, इलाज बीच में न छोड़ें और टी.बी. के बारे में जागरुकता फैलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी.बी. लाइलाज बीमारी नहीं है। अगर इसका नियमित रुप से सही अवधि तक उपचार किया जाए, तो यह पूरी तरह से ठीक हो जाती है। लेकिन इसमें इलाज को किसी भी हालत में बीच में नहीं छोड़ना होता। इसके लिए टी.बी. के रोगी को अधिक पोषक आहार की जरुरत होती है और जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन्हें पोषण और उपचार सम्बंधी कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं एवं कॉर्पोरेट्स को टी.बी. रोगियों का पोषण करने के लिए उन्हें गोद लेने का आह्वान किया था। राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री और गणमान्य नागरिकों ने टी.बी. के रोगियों को गोद लेकर इनके लिये पोषण किट की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने भी इस योजना के तहत टी.बी. के पांच रोगियों को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि निक्षय योजना के अंतर्गत राज्य में अब तक 8,000 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें