Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष ने जिंदल यूनिवर्सिटी मामले में लिया संज्ञान, आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

November 9, 2023

हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष ने जिंदल यूनिवर्सिटी मामले में लिया संज्ञान, आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

फरीदाबाद: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सोनीपत की जिंदल यूनिवर्सिटी में पहुंचकर छात्र और छात्राओं की निजी जिंदगी में दखलंदाजी और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर को की है और साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कानूनी कार्रवाई की बात कही है। महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया की यूनिवर्सिटी में ना केवल एक डेटिंग एप (bubble) के जरिए छात्र और छात्राओं की निजी जिंदगी से एक महिला प्रोफेसर शमीना दिलबई द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है बल्कि यूनिवर्सिटी में देश विरोधी गतिविधियों को भी सरेआम बढ़ावा दिया जा रहा है।

जिसमे यूनिवर्सिटी की एक महिला प्रोफेसर की पूरी मिलीभगत के पूरे सबूत उनके पास हैं जिसमे बताया गया है की कैम्पस में हमास और पेलिस्टिन के समर्थन में कैंडल लाइट जलाई गई और देश विरोधी गतिविधियाँ आयोजित की गई। इसके साथ ही चेयरपर्सन ने बताया की पिछले दिनों दिल्ली के एक प्रोफेसर भी यूनिवर्सिटी कैम्पस में आये थे और उन्होंने भी देश विरोधी वक्तव्य खुले मंच पर दिए थे। चेयरपर्सन ने बताया की उनके पास पुख्ता सबूत हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर को मिलकर इन सभी देश विरोधी गतिविधियों के बारे में बात की है और दोषी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें