Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर नहर में डूबने से बच्चे की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव, दूसरे को राहगीर ने बचाया

drowned in Jhelum

drowned in Jhelum

हरियाणा के यमुनानगर में स्थित नहर में एक 10 वर्षीय बालक की डूब जाने से मौत हो गई। हमीदा हेड के निकट स्थित नहर में बालक और उसका दोस्त नहाने लिए गए थे। वहीं दोनो हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों की मदद से एक दोस्त के की जान बच गई लेकिन दूसरा पानी में डूब गया।

पश्चिमी यमुना नहर में 10 वर्षीय आज़ाद उसका दोस्त 14 वर्षीय मोहित नहाने गए थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनो नहर में डूबने लगे। वहीं पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर बच्चों पर पड़ी तो राहगीर ने पानी में कूद गया और दोनो को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आजाद को नहीं बचा पाया।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोताखोरों की टीम पहुंची और आजाद की तलाश की जुट गए। करीब 2 घंटे की तलाशी के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

राहगीरों ने बताया कि वह वहां से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने बच्चों को डूबते हुए देखा। बचाने के लिए वह नहर में कूदा लेकिन दूसरे बच्चे को नही बचा पाया। मोहित को जैसे ही पानी से निकाला गया वह बेहोश हो गया उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहित फिलहाल खतरे से बाहर है।

Exit mobile version