Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर; मामला दर्ज

Fatehabad accident

Fatehabad accident

हरियाणा : यमुनानगर जिले के दामला गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। जिसने एक युवक की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, एक कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार उसके बाजू के पास से होकर गुजर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें : बर्फ में जंग: 11 किलोमीटर पालकी में उठा कर मरीज को पहुंचाया अस्पताल

घायल की पहचान 27 वर्षीय रमन कुमार, पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई। रमन अपने व्यवसाय “रमन ट्रांसपोर्ट” से रतनगढ़ में काम करते हैं। बताया गया कि वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक कार के बम्पर में फंस गई और वाहन चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटता गया।

हादसे के बाद रमन को गंभीर चोटें आईं, और उन्हें गंभीर स्थिति में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी दाहिनी बाजू कंधे के पास से काटनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में कार चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। थाना सदर यमुनानगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

ये भी देखें : उत्तरी कैरोलिना सरकार सत्ता में पैसा कमाने के लिए आई है, न कि जनता की सेवा करने के लिए

Exit mobile version