चंडीगढ़: प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 का 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2 लाख 2 हजार 816 करोड़ 66 लाख रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के रूप में दूसरा बजट पेश किया। यह बजट प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस बजट में 12 बड़े फैसलों से हर वर्ग को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।
खासकर महिला, युवा, खिलाड़ी, किसान, उद्यमियों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 06 जनवरी से 27 जनवरी तक गुरुग्राम से पंचकूला तक 13 बैठकों का आयोजन किया गया और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुए सुझावों में लगभग 5,000 सुझावों को बजट में शामिल किया गया है।
बजट सत्र में लिए गए 12 महत्वपूर्ण निर्णय
इस बजट सत्र में 12 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिनमें हरियाणा एग्री डिस्कॉम नाम से तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी। तीन लाख किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। घाटे में चल रही 300 पैक्स को लाभ में लाया जाएगा। निवेशकों के लिए नई मेक इन हरियाणा नीति लागू की जाएगी और हांसी को अति आधुनिक मॉडल जिला बनाया जाने का निर्णय शामिल है। 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत 2,000 रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस, प्राकृतिक खेती के लिए स्मार्ट एग्रीकल्चर क्लस्टर, 35,000 सोलर पंप और जैविक खेती को प्रोत्साहन जैसे कदम उठाए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...