Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाभी के द्वारा किए गए मुकदमे को लेकर परिवार के साथ पलवल थाने पहुंची हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी

February 18, 2023

भाभी के द्वारा किए गए मुकदमे को लेकर परिवार के साथ पलवल थाने पहुंची हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी

पलवल: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का यूं तो से विवादों से नाता रहा है। इस बार वह अपने भाई की पत्नी द्वारा दहेज उत्पीड़न,मारपीट तथा अप्राकृतिक मैथुन आदि विभिन्न धाराओं में दर्ज एफआईआर के कारण चर्चा में आई है। इस बार सपना चौधरी और उसके भाई करण सहित मां नीलम पर दहेज मांगने और मारपीट करने व भाई पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं । पलवल की रहने वाली सपना चौधरी की भाभी ने महिला थाने में दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2018 में उसकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई कर्ण के साथ हुई थी आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ कई बार मारपीट की गई लेकिन जब उसे बेटी हुई तो उसके ससुराल वालों ने बेटी के छूछक मैं क्रेटा गाड़ी की मांग की जाने लगी लेकिन उनके पिता ने 3 लाख नकद व सोना चांदी कपड़े दिए लेकिन फिर भी उसके ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई और वह उसे क्रेटा गाड़ी लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।

वर्ष 2020 में 26 मई को उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। करीब 6 महीने पहले वह अपने पिता के घर पलवल आ गई। जिसकी शिकायत उन्होंने महिला थाना पुलिस को दी महिला थाना पुलिस के द्वारा इसमें पीड़ित के पति, करण, ननंद सपना चौधरी ,माता नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले महीने 25 जनवरी को महिला थाने में दर्ज मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है डीएसपी सतेंदर का कहना है माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। आरोप तय होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें