Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इस बार फिर कर्तव्य पथ पर दिखेगा हरियाणा का गौरव

January 22, 2023

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इस बार फिर कर्तव्य पथ पर दिखेगा हरियाणा का गौरव

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इस बार फिर कर्तव्य पथ पर हरियाणा का गौरव दिखेगा। हरियाणा की झांकी कर्तव्य पथ को सुशोभित करेगी। आज दिल्ली में झांकी का आधिकारिक रूप से अवलोकन कराया गया। झांकी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पर तैयार की गई है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार जब लगातार दूसरे साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी शामिल हो रही है।

पिछले साल राजपथ पर खेलों में नंबर वन हरियाणा के थीम पर झांकी चली थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में इस बार भी हमारी झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगी। गीता हरियाणा ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के जरिए हरियाणा सरकार गीता के ज्ञान का प्रचार प्रसार कर रही है। रक्षा मंत्रालय में विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरकर झांकी का चयन हुआ। कृष्ण का विराट स्वरूप जाति का मुख्य आकर्षण होगा। आज के युग में गीता का संदेश और भी ज्यादा का प्रासंगिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें