Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में पीट-पीट कर की युवक की हत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

February 28, 2023

भिवानी में पीट-पीट कर की युवक की हत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

भिवानी-हिसार रोड़ पर तिगड़ाना मोड़ के पास आज सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर सदर थाना एसएचओ रमेशचन्द्र अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुँचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक के पास मिले काग़ज़ात से उसके पहचान पास के ही गाँव प्रेमनगर निवासी 27 वर्षीय युवक पवन के रूप में हुई।

मृतक पवन पास के ही एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, जो कल घर से अपनी ड्यूटी पर निकला था। पर रात भर वो घर नहीं पहुँचा और आज सुबह उसका शव मिला। यहाँ पवन को ईंट, पत्थर या डंडे से सिर फोड़ कर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस प्राथमिक जाँच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले गई।

हैरानी की बात ये है कि परिजनों को जरा सा भी शक नहीं कि आख़िर पवन को किसने और क्यों मौत के घाट उतार। इसी के चलते वो दोपहर तक पुलिस में अपने बयान भी दर्ज नहीं करवा पाए। बताया जाता है कि मृतक पवन शराब पीने का आदी था, ऐसे में आसंका है कि रात को शराब पीते समय उसके किसी दोस्त ने किया बात को लेकर उसे मौत के घाट उतारा होगा। पर वो हत्यारा कौन है, किसी को कानों कान भी कोई खबर नहीं। मामले की जाँच में जुटे सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र ने बताया कि सूचना पाकर वो मौक़े पर पहुँचे। मृतक की पहचान प्रेमनगर निवासी पवन के रूप में हुई। जिसके सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। आख़िरकार पवन की इतर बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की, फ़िलहाल ये सवाल परिजनों व पुलिस के लिए पहली बना हुआ है। अब देखना होगा कि पवन की हत्या का खुलासा और हत्यारे की गिरफ़्तारी कब होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें