Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाइट ड्यटी पर गई अस्पताल कर्मी की मिली सिरकटी लाश, दामाद पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में फेंका धड़

December 14, 2024

नाइट ड्यटी पर गई अस्पताल कर्मी की मिली सिरकटी लाश, दामाद पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में फेंका धड़

सोनीपत (गौतम): सोनीपत मे एक महिला की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को महिला की सिर कटी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। लाश देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ रेप कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी अनुसार सोनीपत में ऑटो मार्केट की खाली पड़ी जमीन पर झाड़ियों में एक महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला का वहां केवल धड़ ही मिला। उसकी गर्दन गायब थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला की गला काट कर हत्या की गई है।

इसके बाद आसपास सिर की तलाश की गई, लेकिन सिर का पता नहीं चला। महिला का शव जिस हालत में मिला है, उससे रेप की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी महिला की पहचान को लेकर पुलिस कुछ क्लियर नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि हत्या से पहले महिला से रेप हुआ है या नहीं।

सोनीपत में रहने वाले एक व्यक्ति ने मृतका की पहचान अपनी प}ी के तौर पर की है। उसने बताया कि 7 बजे घर से निकली थी। कह रही थी कि आज नाइट ड्यूटी करके आएगी। सुबह आठ बजे के करीब घर पर आएगी। वह सुबह काम पर चला गया था। 10 बजे के करीब पुलिस ने उसको फोन किया और पूछा कि कहां पर हो। इसके बाद पुलिस उसको पकड़ कर ले आई। यहां देखा कि उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई है।

दामाद पर जताया शक-

व्यक्ति ने बताया कि उनको अपने दामाद पर शक है। उसकी बेटी ने घर से भाग कर शादी की थी। इसके बाद बेटी अपने पति को छोड़ कर फिर किसी और के साथ भाग गई। अब पहला पति दबाव बना रहा था कि उसके साथ चलें और बेटी को लेकर आएं। उन्होंने दामाद की बात नहीं मानी थी। हमको लगता है कि उसी ने मारा है।

शरीर पर कई जगह चोट के निशान-

थाना प्रभारी सोनीपत में सैक्टर 27 थाना के इंस्पेक्टर सवित कुमार ने कहा कि 45 से 50 साल की महिला की डेड बॉडी मिली है। उसकी गर्दन कटी हुई मिली है। मौके पर कुछ डॉक्यूमेंट भी मिले हैं, जिनको वेरीफाई किया जा रहा है। महिला की पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।

महिला से रेप की आशंका पर उन्होंने कहा कि ये पोस्टमॉर्टम में ही खुलासा होगा। महिला के शव पर काफी जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की छानबीन में लाश के पास एक कंडोम का पैकेट भी मिला है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कर्मचारी थी। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला यहां कैसे पहुंची।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें