Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में किसानों के लिए आफत की बारिश, गेंहू व सरसों की फसल में है ज्यादा नुकसान

March 20, 2023

रोहतक में किसानों के लिए आफत की बारिश, गेंहू व सरसों की फसल में है ज्यादा नुकसान

रोहतक : मार्च के महीने में मौसम बदलाव होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है । किसानों का कहना है की सरसों व गेँहू की फसल में ज्यादा नुकसान है । क्योंकि की सरसों की फसल की कटाई चल रही है जिससे दाने में नमी होगी और मंडी में कम दाम मिलेंगे वहीं गेँहू की फसल पक्क रही है और बारिश के साथ हवा भी चल रही है जिससे गेँहू की फसल गिर गई अब फसल गिरने से दाना भी कम पक्केगा।

पिछले दो दिनों से हरियाणा में हो रही बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है ओर ये बारिश किसानों के लिए आफत की बारिश बन गई है । किसानों का कहना है कि उनकी गेँहू व सरसों की फसल पक कर तैयार है लेकिन बारिश ने सब खराब कर दिया है गेँहू की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है जिसमे दाना अच्छी तरह से नही पक्केगा और पैदावार की उमीद लगा रखी थी उससे कम पैदावार निकलेगी वहीं सरसों की कटाई चल रही है जिसके कारण वह भीग जाएगी और नमी के कारण मंडी में भी कम दाम मिलेंगे । किसानों का कहना है कि अब खेती लगातार घाटे का सौदा होती जा रही है क्योंकि कभी प्राकृतिक आपदा तो कभी कुछ जिसके कारण किसान की आमदनी लगातार कम होती जा रही है अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भगवान आगे बारिश ना करें जिससे उनकी बची हुई फसल अच्छी तरह से पैदा हो पाएगी और वह अपने परिवार का गुजारा चला पाएंगे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें