Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, दूसरी घायल

May 5, 2023

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, दूसरी घायल

जींद: हरियाणा के जींद जिले के छात्तर गांव में सुबह घूमने के लिये निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया, उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान सुमित्र के रूप में की गयी है ।
लिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें