Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार क्रेटा हाईवे किनारे खड़ी बिजली निगम की गाड़ी से टकराई, युवक की मौत

अम्बाला छावनी: अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित छावनी नागरिक अस्पताल के बाहर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार हाईवे किनारे खड़ी बिजली निगम की गाड़ी से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में क्रेटा सवार छावनी के नन्हेड़ा निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत की मौत हो गई। बताया जाता है कि कार में सवार तीन अन्य को मामूली चोटें आई है लेकिन पुलिस ने उनकी पुष्टि नहीं की। रविवार को अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली निगम की गाड़ी अस्पताल के बाहर हाईवे किनारे खड़ी थी।

जबकि कर्मचारी बाहर निकलकर चाय पी रहे थे। इतने में महेश नगर की तरफ से आई क्रेटा कार आकर पहले तो बिजली निगम की गाड़ी से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर लगने के बाद बिजली निगम की गाड़ी डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंच गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रहा था। हादसे में एक बाइक भी कार की चपेट में आने पर क्षतिग्रस्त हो गई। पलटी क्रेटा गाड़ी को राहगीरों ने सीधा कर युवक को बाहर निकाला था। उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य को भी मामूली चोटें आई है।

Exit mobile version