Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार डंप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बेटे की मौत मां गंभीर

अंबाला शहर: जिले में तेज रफ्तार डंप्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार मां-बेटे को गंभीर चोटें आई, जिन्हें अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 साल के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसा पंजोखरा थाना एरिया के अंतर्गत गांव गरनाला के पास हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अंबाला शहर के जंडली निवासी रीना प}ी देवीलाल अपनी स्कूटी पर 5 साल के बेटे जतिन के साथ किसी काम से जा रही थी। जैसे ही वह दिल्ली-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे अंबाला शहर से नारायणगढ़ रोड पर गांव गरनाल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार डंप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आई थी। दोनों को घायल अवस्था में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मां को अस्पताल मे भर्ती कर लिया, जबकि उसके बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version