Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान, आरोपी चालक मौके से फरार

February 21, 2025

तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान, आरोपी चालक मौके से फरार

हरियाणा डेस्क: पिहोवा मे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आपको बता दे कि तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक डंपर के नीचे आ गया और पिछले टायर उसके पैरों के ऊपर से गुजर गए। आपको बता दे कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। तो वही आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान गांव थाना, गुजरान निवासी सन्नी के रूप में हुई है। घटना बीते कल की है, जब सन्नी अपनी मोटरसाइकिल से ITI पिहोवा जा रहा था। तभी ये हादसा हुआ। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवकको अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान सन्नी ने दम तोड़ दिया।

तो वही मृतक के चाचा धर्मपाल और अन्य परिजनों ने डम्पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वही SHO थाना पिहोवा ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें