
पलवल: होडल बाबरी मोड़ के नजदीक तेज गति व रॉन्ग साइड से ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार ट्रकों के ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई जा रही होडल शहर गंगा सहाय कॉलोनी की रहने वाली राधा नजदीक के निजी स्कूल में पिछले कई वर्ष से पढ़ा रही थी। रोजाना की तरह वह घर से निकल कर समय पूर्वक अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से स्कूल जा रही थी। बाबरी मोड़ पर तेज गति व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए चालक ने बाइक को सीधी टक्कर दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...