Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र राज्य स्तरीय पशु मेले के रैंप पर कैटवॉक करेंगे बेशकीमती नस्ल के पशु

February 5, 2026

कुरुक्षेत्र राज्य स्तरीय पशु मेले के रैंप पर कैटवॉक करेंगे बेशकीमती नस्ल के पशु

कुरुक्षेत्र : पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. अनिल बनवाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र राज्य स्तरीय पशु मेले के रैंप पर बेशकीमती अच्छी नस्ल के पशु कैटवॉक करेंगे। इस मेले में प्रतियोगिता में अच्छी नस्ल का पुरस्कार जीतने वाले पशुपालकों को इनाम राशि भी दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने करीब एक करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। इतना ही नहीं 6 से 8 फरवरी तक चलने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले में रोजाना पंजीकरण करवाने वाले किसानों को भी बुलेट जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस पुरस्कार के लिए रोजाना सायं के समय लक्की ड्रा से विजेताओं के नाम निकाले जाएंगे।

उपनिदेशक डा. अनिल बनवाला ने वीरवार को केडीबी मेला क्षेत्र में बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के पशुपालन एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा 6 फरवरी को 41 वें राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी शिरकत करेंगे। इसी तरह 7 फरवरी को केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप करेंगे। उन्होंने कहा कि 41वें राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में दो प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रदर्शनियों में 100 से ज्यादा सरकारी और निजी संस्थाएं पहुंचनेंगे। इन प्रदर्शनियों में नई तकनीक देखने को मिलेगी और नई तकनीकी से किसानों तथा पशुपालनों को साइंस की नई तकनीकी का ज्ञान मिलेगा। इसके अलावा किसानों के लिए रोजाना मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा और सरकार की तरफ से नि शुल्क जलपान की व्यवस्था भी की गई है।

पशुपालन विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले में 23 जिलों से लगभग 1 लाख किसान भाग लेंगे। इन सभी जिलों से किसानों को लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर भी पशुपालन विभाग की तरफ से तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पशु मेले में 1500 पशु पहुंचेंगे और सभी अच्छी नस्ल के होंगे। इन पशुओं के लिए 53 कैटेगरी निर्धारित की गई है और सभी कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें