Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनाली में हरियाणा के युवक का हुड़दंग- रौंदी गाड़ियां, बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके से फरार

January 25, 2024

मनाली में हरियाणा के युवक का हुड़दंग- रौंदी गाड़ियां, बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके से फरार

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में सवार युवकों द्वारा सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को रौंदने और फिर एक बाइक सवार को टक्कर मार कर गिरा देने का मामला सामने आया है। गाड़ी को मोड़ते समय युवकों ने कार की एक घर की सीढ़ियों से साथ टक्कर भी मारी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा नंबर की गाड़ी में युवक इतनी तेजी के साथ निकले कि सड़क पर चल रहे लोगों को किनारे में खड़े होकर अपनी जान बचानी पड़ी। गाड़ीयों को टक्कर मार कर तोड़ने वाले युवक मौके से फरार हो गए। लेकिन यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

घर की सीढ़ियों से टक्कर मारता

लड़ाई के बाद मारी थी टक्कर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला मनाली के साथ लगते जगतसुख का है। वहां पर हरियाणा के पर्यटक की किसी के साथ तूं-तूं, मैं-मैं हो गई थी। इसी बीच हरियाणा के पर्यटक ने अपनी गाड़ी से सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों में टक्कर दे मारी। पुलिस ने सूचना मिलते ही फरार पर्यटक को पकड़ लिया था। लेकिन में बाद में आपसी समझौते के बाद छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें