हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक ही युवती से शादी करने वाले दो सगे भाइयों को सोशल मीडिया पर लोग बधाई दे रहे हैं। दरअसल, कपिल नेगी और प्रदीप नेगी फेसबुक पेज पर सिरमौरी जोड़ीदार भाई नाम का एक पेज बनाया हुआ है। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी सुनीता कहती है कि आज मैं जागरण में जा रही हूं, आप बताइए मैं कैसी लग रही हूं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे और इस पर जमकर कमेंट कर रहे है। इस वीडियो पर कुछ यूजर्स सुनीता को बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर कुलदीप डोगरा ने बधाई देते हुए लिखा कि अब तीन से 4 होने वाले हैं। आप लोग वाकई में समर्थन के योग्य हैं। इसके अलावा इंजीनियर ठाकुर सेसी नाम के यूजर ने लिखा है कि सदा सुहागर रहो और जुडवा बच्चों की मां बनो। वहीं, सोशल मीडिया पर इन यूजर्स के कमेंट से अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या सुनीता प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अभी तक सुनीता और उनके पति की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
वहीं, कुछ यूजर्स सुनीता के इस वीडियो पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि 3 की जोड़ी नहीं तिकोड़ी होती है। एक और यूजर ने लिखा कि जोड़ी सब की अच्छी होती है, पर जोड़ी हमारे यहां दो की होती है। देवर को हम भाई मानते हैं और जेठ को पिता समान।

