Site icon Dainik Savera Times

हिमानी की मां ने न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात की

चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में हिमानी की मां सविता ने रविवार को कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हिमानी का शव शनिवार को एक सूटकेस में रोहतक में मिला था। हिमानी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र में शिरकत की थी और राहुल गांधी के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सविता ने रोहतक में मीडियाकर्मियों से बातचीत में आरोप लगाया कि चुनाव और पार्टी ने उनकी बेटी की जान ली है। उन्होंने आशंका जताई कि हिमानी की पार्टी में तरक्की से कुछ तत्वों को जलन हो सकती थी।

हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हिमानी की मां के आरोपों को गंभीर करार देते हुए कहा है कि पुलिस गहराई से जांच कर रही है और जो भी सच्चाई होगी उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और कहा है कि जो भी दोषी हो उसे सज़ा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने फिर बताया पीएम मोदी को अपना दोस्त, फोन पर हुई बातचीत का किया जिक्र

Exit mobile version