Site icon Dainik Savera Times

बिना डिग्री कर डाली आंखों की 44 सर्जरी, हुआ खुलासा तो NPCB ने ऑपरेशन से रोका

Hisar 44 Eye Surgeries

Hisar 44 Eye Surgeries : हिसार में जिला नागरिक अस्पताल के नेत्र विभाग में हर साल आंखों के करीब 1 हजार से ज्यादा ऑपरेशन होते थे, लेकिन इस साल अब तक महज 72 हुए हैं। यही नहीं, बीते 4 माह से एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ है। इसके पीछे का कारण चौंकाने वाला है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने जिस मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय को नेत्र सर्जन नियुक्त किया, उनकी डिग्री पूरी न होने के कारण नेशनल प्रोग्राम फॉर द कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस ( NPCB ) के डिप्टी डायरेक्टर ने उन्हें सर्जरी करने से रोक दिया। जब ये आदेश दिए गए, तब तक वह 44 ऑपरेशन कर चुके थे। अब आंखों के ऑपरेशन न होने से मरीज परेशान हैं।

उन्हें मोतियाबिंद, बच्चों की रेटिनोपैथी, भेंगापन समेत अन्य सर्जरी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों में करानी पड़ रही हैं। आपको बता दे कि हिसार के नागरिक अस्पताल में नेत्र विभाग 3-3 सर्जन का है। हालांकि, इस समय एक भी नहीं है। 3 सर्जन इस्तीफा देकर निजी अस्पतालों में चले गए। तो वही पहले स्वास्थ्य मंत्री हिसार से थे।

इसके चलते विभाग ने आनन-फानन में PG कर रहे मेडिकल ऑफिसर को आई सर्जन बना दिया। हांसी नागरिक अस्पताल में तैनात नेत्र सर्जन ज्योति की हिसार में ड्यूटी लगाई गई। बड़ी बात ये है कि जनवरी से मार्च तक कोई ऑपरेशन नहीं हुआ। अप्रैल से जुलाई तक दोनों ने सेवाएं देनी शुरू कीं।

डॉ. ज्योति की सुपरविजन में डॉ. विजय OPD संभालने के साथ आंखों की सर्जरी करने लगे। डॉ. ज्योति ने 4 माह में 27 और डॉ. विजय ने 44 ऑपरेशन किए। वही डॉ. ज्योति का SMO पद पर प्रमोशन के साथ तबादला हो गया। डॉ. विजय की डिग्री पूरी नहीं हुई तो NPCB ने सर्जरी करने से रोक दिया। वह अब लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। नेत्र विभाग की ओपीडी सेवाओं के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से एक डॉक्टर को डेप्यूट किया है।

तो वही मामले पर अधिकारी डॉक्टर ने क्या कहा चलिए आपको वो भी बताते है.. डीजी हेल्थ डॉ. मनीष बंसल ने कहा है कि हिसार में नेत्र सर्जन न होने और सर्जरी पर रोक लगाए जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो पता करके सेवाएं सुचारू कराएंगे। इस मामले में एसएमओ और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ने कहा है कि विजय ने मेरे सुपरविजन में ऑपरेशन किए थे। मेरी 3 दिन हांसी और 3 दिन हिसार में ड्यूटी है। अब बतौर SMO दूसरे जिले में हूं। CMO ही बेहतर बता सकती हैं।

Exit mobile version