Site icon Dainik Savera Times

डबल मर्डर केस में चार दोषी, अदालत 24 को सुनाएगी सजा

हिसार की एडीजे निशांत शर्मा की अदालत ने कनोह डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने जसबीर उर्फ काला, रूपचंद, मनदीप और कुलवंत को हत्या का दोषी करार दिया। अब 24 नवंबर को इन चारों की सजा तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सरपंच पर चाकू से हमला, पीजीआई रोहतक रेफर

यह मामला 3 मई 2023 को दर्ज हुई एफआईआर से जुड़ा है, जो गांव कनोह निवासी जगबीर की शिकायत पर दर्ज हुई थी। जगबीर ने बताया कि उसका भाई रामचंद्र और भाभी रेनू खेती से जुड़े कार्य संभालते थे, जबकि परिवार अलग-अलग ढाणियों में रहता था।

जगबीर के अनुसार, रामचंद्र ने छह माह पहले जसबीर उर्फ काला की तलाकशुदा पत्नी रेनू से विवाह किया था। इसी वैवाहिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई थी, और कई बार खुलेआम जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं।

2 मई 2023 को आरोपियों ने बोलेरो कैंपर से पहले रामचंद्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। गिरे हुए दंपती पर तेजधार हथियारों से हमला कर रेनू की हत्या कर दी गई। रामचंद्र खेतों की ओर भागा, जहां उसे घेरकर मार डाला गया। बाद में पुलिस ने रंजिश को कारण मानते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: चरखी दादरी: पिकअप–बाइक भिड़ंत, युवक गंभीर घायल 

Exit mobile version