Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार हैडलाइन-आजाद नगर में अस्पताल बनाने की मांग को लेकर धरना, लोगो में रोष

May 10, 2023

हिसार हैडलाइन-आजाद नगर में अस्पताल बनाने की मांग को लेकर धरना, लोगो में रोष

हिसार: आजाद नगर भाईचारा कमेटी द्वारा आजाद नगर में धरना दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगो ने आजाद नगर में अस्पताल बनाने की मांग की। युवा काग्रेसी नेता ओबीसी सैल के वाइस चेयरमैन सुभाष वर्मा ने कहा कि आजाद नगर बहुत बडा ईलाका है और जिसमें यहा लाखो लोगों की आबादी बस चुकी है ऐसे में यहा पर अस्पताल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहा ढेड लाख लोग रहते है आस पास 15 गांव भी पडते है। उन्होने बताया कि विपक्ष नेता पूर्व सीएम भूपेद्र हुड्डा, पूर्व सीएम ओम प्रकास चौटाला आप पार्टी से अनुराग ढाडा तथा अन्य पार्टियों के नेताओ ने समर्थन दिया है।

उनकी मांग है कि जल्द से जल्द यहां अस्पताल का निर्माण किया जाना चाहिए। युवा किसान नेता राजीव मलिक ने कहा कि यहा पर अस्पताल बनाना चहिए। उन्होने कहा कि यहा नगर के अधिकारियों के मकान बनाए जा रहे है । अस्पताल बनाने की मांग को लेकर नगर निमम के अधिकारियो, डिप्टी स्पीकर सीएम डिप्टी सीएम को मांग पत्र दे चुके है। अस्पताल बनाने से यहा आजाद नगर व आपस पास के ग्रामीणो को इसका लाभ मिलेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें