Site icon Dainik Savera Times

 भजन लाल के नाम पर रखा जायेगा हिसार के मटका चौक का नाम : खट्टर 

हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि हिसार के मटका चौक का नाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के नाम पर रखा जाएगा। खट्टर ने यह भी कहा कि राज्य में एक संस्थान का नाम भी दिवंगत नेता के नाम पर रखा जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये खट्टर ने कहा कि भजन लाल ने बिना किसी भेदभाव के हरियाणा का समान विकास सुनिश्चित किया और वह खुद ‘‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’’ के मूल मंत्र का पालन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी एवं गुरु जम्भेश्वर महाराज के 572वें अवतरण दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई एवं पौत्र भव्य विश्नोई पिछले साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। भव्य हिसार के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
Exit mobile version