Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार अस्पताल में एसी कम्प्रैशर फटा, आग और धुएं से मचा हड़कंप, मरीज सुरक्षित शिफ्ट

May 27, 2024

हिसार अस्पताल में एसी कम्प्रैशर फटा, आग और धुएं से मचा हड़कंप, मरीज सुरक्षित शिफ्ट

हरियाणा के हिसार में स्थित वीके न्यूरोकेयर के आग लग गई। बिल्डिंग में सही से वेंटिलेशन न होने के कारण आग से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। आग एसी का कंप्रेशर फटने से लगी थी। जोरदार धमाके के साथ लगी आग से मरीजों-तीमारदारों के साथ-साथ स्टाफ में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को भी दे दी गई थी। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। धुआं बाहर निकालने के लिए प्रथम तल का शीशा तोड़ दिया गया। लेकिन फिर भी धुआं बाहर नहीं निकला। इसके बाद मरीज धुएं के कारण कराह उठे। हादसे के वक्त अस्पताल 18 मरीज भर्ती थे। जिन्हे समय से सुरक्षित बाहर निकाल कर जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अर्बन ईस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधु राम अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी संजीव कुमार भी जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर मौजूद पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग लगने से जान माल का कोई नुकसान भी हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें