Site icon Dainik Savera Times

गृह मंत्री Anil Vij ने किसान आंदोलन के दौरान जख्मी आजतक के संपादक का हालचाल जाना

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा के अंबाला के साथ लगते शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जख्मी हुए जाने-माने न्यूज चैनल आजतक के संपादक सतेन्द्र चौहान का मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में जाकर हालचाल जाना। विज ने आज ही अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में किसान आंदोलन के दौरान जख्मी हुए एक डीएसपी और 2 पुलिस के जवानों का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने आजतक न्यून चैनल के संपादक से किसान आंदोलन की कवरेज के संबंध में बातचीत की और इस घटना के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि किसानों ने विभिन्न मांगों के लिए दिल्ली मार्च का आह्वान किया हुआ है जिसके चलते आज हरियाणा के अंबाला के साथ लगते शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान यह घटनाक्रम हुआ है।

Exit mobile version