Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hooda ने BJP को दे दिया एक और झटका, पूर्व मंत्री Kanta Devi कांग्रेस में हुईं शामिल

September 21, 2024

Hooda ने BJP को दे दिया एक और झटका, पूर्व मंत्री Kanta Devi कांग्रेस में हुईं शामिल

झज्जर: जिले के मातनहेल की अनाज मंडी में शनिवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री कांता देवी आज कांग्रेस में शामिल हो गई। कांता देवी भाजपा से टिकट की दावेदार थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वो नाराज़ चल रही थी।

हालांकि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना भी कांता देवी को मनाने उनके घर पहुंचे थे। कांता देवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन आज अचानक वह कांग्रेस की जनसभा के मंच पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की।

यहां बता दे कि कांता देवी ने 2009 में इनेलो से कांग्रेस कि गीता भुक्कल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था और दूसरे नंबर पर रही थी। कांता देवी 1996 में हुए उपचुनाव में विधायक बनी थी और हविपा सरकार में पशुपालन और आयुवैदिक मंत्री बनाया था। झज्जर से पिछले तीन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अब कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। 2005, 2009 में चुनाव लड़ चुकी कांता देवी ने आज कांग्रेस ज्वाइन की।

इसके अलावा 2014 में इनेलो से चुनाव लड़ चुके साधुराम भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के नामांकन के दिन ही 2019 में भाजपा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राकेश ने भी कांग्रेस ज्वाइन की थी। आज उनको भी पूर्व सीएम ने कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें