Site icon Dainik Savera Times

भिवानी में टाटा 407 की चपेट में आने से हुआ भयानक हादसा, युवक की मौके पर मौत व दूसरा घायल

भिवानी: जिला के गांव चांग निवासी 28 वर्षीय सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि सोनू अपने मित्र के साथ कल देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने गांव चांग से उसकी बहन के घर जा रहा था।रास्ते में गोलागढ़ के समीप पेशाब करने के लिए सड़क किनारे उतरे थे।इस दौरान तेज स्पीड से आ रही टाटा 407 ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई और उसके मित्र रवि को घायल अवस्था में रोहतक रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाया गया।फिलहाल पुलिस ने परिजनो के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सोनू अपनी बहन के घर किसी कार्य के लिए जा रहा था तो उसे रस्ते में उसका मित्र भी मिला तो वे दोनों बाइक पर जा रहे थे।उन्होंने बताया कि गोलागढ़ के नजदीक फॉर व्हीलर टाटा 407 ने टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आने से सोनू की मृत्यु हो गई।इस मामले में बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जो भी जांच में सामने आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई अमल के लाई जाएगी।

Exit mobile version