Site icon Dainik Savera Times

भिवानी में भीषण सड़क हादसा : 2 बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर,1 की मौत, 2  घायल

Accident

Accident

Road accident in Bhiwani : भिवानी के गांव बापोड़ा में में भीषण सड़क हादसे में 2 बाइक और कार की टक्कर हो गयी। हादसे से एक बाइक चालक की मौत हो गई और अन्य बाइक 2 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने एक बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया और 2 अन्य बाइक चालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बता दे कि मृतक बाइक सवार और कार चालक की आमने सामने की टक्कर हो गई थी और एक बाइक चालक ने कार में पीछे से टक्कर मारी दी। जिनमें 2 लोगों को मामूली सी चोट आई थी जिनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला चूरू के गांव रेजड़ी निवासी सोमबीर पूनिया ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका चाचा होशियार सिंह भी खेतीबाड़ी करता था। उसके चाचा होशियार सिंह का लड़का विकास अपनी बाइक पर गुरुग्राम से घर पर आ रहा था। जब वह गांव बापोड़ा के डाबर धाम के पास पहुंचा तो अचानक ही तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version