Site icon Dainik Savera Times

नारनौल में भीषण सड़क हादसा : ट्रॉले और बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में एक ट्रॉले और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा स्टेट हाईवे 148 पर मांडी गांव के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नांगल चौधरी के पास ढाणी बाया वाली निवासी सत्येंद्र (28) किसी काम से बाइक पर सवार होकर नारनौल आ रहा था। उसके साथ इसी गांव की एक महिला चमेली देवी (73) भी बैठी थी। मांडी गांव के पास एक ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे चमेली देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में सत्येंद्र भी साइड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सत्येंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version