Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत, 5 घायल

October 2, 2023

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत, 5 घायल

 

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिनगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिठठ गांव पर सड़क हादसा हुआ।आपको बता दें कि, रविवार को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर दोपहर बाद महेंद्रा एक्सयूवी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस भयानक हादसे में हादसे में ड्राइवर कृष्ण कुमार (40 और बेटे आरव (9) की भी मौत हो गई. वहीं, कार सवार 2 महिलाएं मीनाक्षी (37), प्रतिभा (35) और 3 बच्चे आरुष (10), आसबी (5), सनीम (8) गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी गुरुग्राम के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया है। जिनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गुरुग्राम रेफर किया गया है. पिनांगवां थाना पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुड़गांव नंबर की लग्जरी गाड़ी गुजर रही थी। गांव रिठ्ठ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के आगे के दोनों टायर अलग हो गए।

हादसे में कार ड्राइवर और उनके पुत्र की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो महिला और तीन बच्चे सीरियस हैं। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पलटी कार को सीधा किया। रिठट गांव के चश्मदीद अजहरुद्दीन ने बताया कि वह अपने खेतों पर काम कर रहा था। इस दौरान हादसा हुआ और ड्राइवर ने मौके परक दम तोड़ दिया था। गाड़ी तेज रफ्तार की वजह से डिवाइडर से टकराई और यह हादसा हुआ। पिछले एक माह में इस मार्ग पर यह तीसरा बड़ा हादसा हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें