
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र में किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दो युवकों ने तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे बंधक बनाकर भी रखा।
तीन दिन बाद ये किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने पूरी जानकारी परिवार वालों को दी। परिजनों ने थाने में युवकों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो युवक विक्की और गोपी उनकी 16 साल की बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गए। उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसे नशीला पदार्थ गांजा, स्मैक पिलाया।
युवकों ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे जबरन बुलाने लगे। एक युवक ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। जब युवक उसे लगातार परेशान करने लगे तो उसने घर पर पूरी बात बताई। थाना तहसील कैंप पुलिस ने दोनों आरोपियों विक्की और गोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जबरन नशा देने व मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। किशोरी की बाल कल्याण समिति के सामने काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग में भी किशोरी ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
काउंसिलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक ने उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे, जिस कारण वह काफी डर गई और उनकी बात मानती रही। थाना तहसील कैंप प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की काउंसिलिंग भी कराई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...