Site icon Dainik Savera Times

हिसार में होटल मालिक पर डंडों से हमला, पीट–पीट कर हत्या, उपचार के दौरान मौत

हिसार में एक युवक को डंडों से पीट–पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। होटल के काउंटर पर बैठे युवक पर दो लोगों ने अचानक हमला करना शुरू कर दिया। युवक जैसे–तैसे खुद को बचाते हुए भगा लेकिन खून की उल्टी होते ही वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया।

युवक PWD रेस्ट हाउस में पास होटल वोल्कस चलता है। घटना की रात होटल में दो युवक हाथों में डंडा लिए घुसे और युवक से बातचीत करने लगे। फिर अचानक से हमला करना शुरू कर दिया। एक ने 9 और दूसरे ने 4 डंडे मारे। पीड़ित आदियों को धक्का देकर जान बचाने के लिए भाग गया।

घायल भाग कर पड़ोस के होटल की बिल्डिंग में चला गया। जहां वह जमीन पर गिर पड़ा, और खून की उल्टियां करने लगा। जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों की वजह से आरोपी मौके से फरार हो गए। होटल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी कि युवक पर हमला हुआ है।

मृतक की पहचान देव वाटिका निवासी 27 वर्षीय पारस उर्फ दीक्षित के रूप हुई है। दीक्षित ने 6 वर्ष पहले दिल्ली की संजना से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से उसका ढाई वर्ष का बच्चा भी है। परिजनों का बुरा हाल है। पत्नी संजना ने बताया कि पारस मंगलवार शाम 6 बजे घर आया था। फिर आधे घंटे बाद वह वापस होटल चला गया था।

बहन ऊषा ने बताया कि पारस का कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह 15 दिन होटल भी नहीं गया था। अभी हाल ही म होटल जाना शुरू किया था। उसे ही होटल से परस पर हमले की सूचना मिली थी। परिजनों ने 2 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। अर्बन स्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version