Site icon Dainik Savera Times

कुर्सी पर बैठा मोबाइल देख रहा था होटल का मालिक, अचानक आया हार्ट अटैक और फिर…

hotel owner died with heart attack

hotel owner died with heart attack

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक होटल मालिक की अचानक हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 42 वर्षीय सुनील कुमार शर्मा की मौत होटल में कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह मोबाइल देखते हुए अचानक कुर्सी से नीचे गिर जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार शर्मा कनीना के गांव गाहड़ा के रहने वाले थे। उन्होंने कनीना में ‘सूरज होटल’ नाम से होटल खोल रखा था, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा था। उनका मुख्य काम पशु आहार बनाने का था। इसके अलावा वे राजस्थान में निर्माण कार्य से जुड़े ठेके भी लेते थे।

ये भी पढ़ें: विदेशों का रुख कर रहे भारतीय, पिछले पांच सालों में इतने लोगों ने छोड़ी नागरिकता

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे सुनील कुमार घर पर खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। टहलने के बाद वह सीधे अपने होटल पहुंचे। वहां काउंटर के पास रखी कुर्सी पर बैठकर वह मोबाइल फोन देखने लगे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वह करीब दो से तीन मिनट तक कुर्सी पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अपने पैर पास रखी एक टेबल पर रखे हुए थे।

अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से नीचे गिर पड़े। होटल में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें उठाया और पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

सुनील कुमार अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे की उम्र करीब 15 साल, बेटी की उम्र 13 साल और सबसे छोटा बेटा इससे कम उम्र का है। अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: SBI ने लोन से लेकर FD पर घटाईं ब्याज दरें, जानें कब से होंगी लागू

Exit mobile version