Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

June 5, 2026

हरियाणा में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ : प्रत्येक प्रदेशवासी को रहने के लिए छत देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। हाउसिंग फोर ऑल विभाग को निर्देश दिए कि वे शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार करें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश सचिवालय में हरियाणा विजन के तहत हाउसिंग फोर ऑल विभाग के अगले 05 साल के रोडमैप व कार्य योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति या परिवार को योजना का लाभ दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें