Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जुम्मे की नमाज को लेकर फरीदाबाद में कैसे हैं हालात, पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा के साथ तैयार

August 4, 2023

जुम्मे की नमाज को लेकर फरीदाबाद में कैसे हैं हालात, पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा के साथ तैयार

फरीदाबाद: शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और लगातार पेट्रोलिंग करके असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सभी डीसीपी डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों को धार्मिक स्थलों के बाहर विशेष पुलिस ड्यूटी आग लगाकर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि नागरिकों को अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि हाल ही के प्रकरणों को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू हुआ और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कुछ उपद्रवी लोग समाज का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं परंतु फरीदाबाद पुलिस इस प्रकार के उपद्रवियों पर नकेल कसने में पूरी तरह सक्षम है।

सभी थानों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके एरिया में स्थित धार्मिक स्थलों पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाए और किसी भी प्रकार की असमाजिक घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। पुलिस आयुक्त ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और समाज का माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें