Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोहना डिपो होल्डर कैसे लगाते है सरकार की ऑनलाइन प्रकिया को पलीता, वार्ड पार्षद ने खोल दी पोल

November 29, 2023

सोहना डिपो होल्डर कैसे लगाते है सरकार की ऑनलाइन प्रकिया को पलीता, वार्ड पार्षद ने खोल दी पोल

सोहना: सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी डिपो होल्डर अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है और गरीब परिवारों के मुह के निवाले को छीनने का काम कर रहे है। दरअसल सोहना के वार्ड 15 पार्षद संदीप सिंगला द्वारा डिपो होल्डर से बात करने के बाद मंगलवार को वार्ड के अंदर सरकारी राशन बाटने की बात तय हुई थी। जिसका मेसेज वार्डवासियों को दिया गया था, लेकिन दोपहर बारह बजे तक डिपो होल्डर वार्ड के अंदर राशन बाटने के लिए नही पहुँचा। वार्ड पार्षद से नए-नए बहाने लगाता रहा क्योकि डिपो होल्डरों को यह जानकारी थी कि अगर उसने पार्षद के सामने राशन वितरित किया तो उसकी पोल खुल जाएगी। वैसा ही हुआ जब राशन धारकों ने अपने फिंगर लगाए तो खुलासा हुआ कि दो महीने का सरसो का तेल तो पहले ही दूसरे डिपो धारक द्वारा निकला जा चुका है।

सोहना के वार्ड 15 पार्षद संदीप सिंगला ने बताया की मुझे शिकायत मिली थी की वार्ड 15 में राशन नही दिया जा रहा है जिसके बाद वार्ड पार्षद अगले दिन जेसे ही मौके पर पहुंचे तो वहा पर डिपो होल्डर नहीं आया और जब उसको फ़ोन किया तो वह बार बार नए भने बनाने लगा। वार्ड 15 पार्षद संदीप सिंगला का कहना है की सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन को लोगो को जरुर दिया जायेगा वार्ड में किसी भी तरह की समस्या का समाधान कराया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें