फतेहाबाद में बांस के गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जिले की भट्टू मंडी का है। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 2 घंटों का समय लगा।
गोदाम में झाड़ू बनाने में प्रयोग होने के लिए बांस का स्टॉक रखा हुआ था। जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक थी। लेकिन अचानक लगी आग में गोदाम में रखा लाखों का स्टॉक जलकर राख हो गया।
जब तक आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी गोदाम तक पहुंचते। स्टॉक पूरी तरह जल चुका था। गोदाम मालिक विजेंद्र कलिराणा ने बताया कि उन्हें आशंका है कि आग शर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
जानकारी अनुसार यहां से झाड़ू को जिले के अलग–अलग शहरों और अन्य प्रदेशों में भेजा जाता था। मालिक ने बताया कि हो सकता है आग रात को ही गोदाम में भड़क गई हो और उसे पता न चल सका हो। हालांकि दो घंटे की मेहनत के बाद आग को शांत कर दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है।

