Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में बहन की लव मैरिज से आहत हो भाई ने खुद को घोंपा चाकू, बहन के सामने किया खुद को लहूलुहान, घर से भाग कर की लड़की ने लव मैरिज

हरियाणा के करनाल में भाई ने खुद को चाकू मार कर घायल कर लिया। मौके पर युवक खुद पर हमला करते ही खून से लथपथ हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां सर्जरी कर चिकित्सकों ने चाकू बाहर निकाला। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है।

 

दरअसल कुछ दिनों पहले युवती ने घर से भाग कर लव मैरिज कर ली थी। जिसका पता परिजनों को नहीं था। परिजन लड़की को ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिली जिसके बाद लड़के के भाई को उसके साफे हाउस में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

 

नगला मेघा गांव निवासी लड़की ने कोर्ट में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी। जिसके बाद उसे साफे हाउस में भिजवा दिया गया था। लड़की के 24 वर्षीय भाई मनीष अपनी बहन से मिलने साफे हाउस गया था। वहां पहुंचकर मनीष ने बात की और समझाया लेकिन लड़की अपनी बात पर अडिग रही।

 

भाई के बार–बार समझने पर भी जब वह नहीं मानी तो मनीष ने गुस्से में आकर स्वयं को चाकू मार लिया। मनीष आस–पड़ोस के लोगों द्वारा दिए जाने वाले तानों से परेशान और विचलित था। उसे आशा थी कि लड़की उसके साथ चलने के लिए तैयार हो जाएगी। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मनीष को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के बाद वह खतरे से बाहर है।

Exit mobile version