Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

5 साल के मासूम की बलि देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

January 5, 2026

5 साल के मासूम की बलि देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

यमुनानगर: 30 जुलाई 2025 को ईलाका थाना गांव कामी माजरा में पांच साल के एक मासूम बच्चे प्रिंस की हत्या के मामले में शामिल हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को सख्त दिशा निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कार्य करते अपराध शाखा-1 की टीम ने तांत्रिक सिद्धी के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर पांच साल के मासूम की बली देने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि अपराध शाखा-1 प्रभारी राज कुमार ने एसआई सतेन्द्र कुमार, एसआई सुखदेव सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह, मुख्य सिपाही कुलदीप, बृजपाल, जगीर सिंह की टीम का गठन किया। टीम ने इस वारदात में शामिल एक तांत्रिक को हमीदा हैड के पास से काबू किया है। जिनकी पहचान शिव कुमार उर्फ सोनी वासी जोगिन्द्र नगर यमुनानगर के रूप में हुई है। पूछताछ पर बताया कि उसने यह वारदात अपनी पत्नी भारती व अपने दो अपचारी बालक रिश्तेदारों के साथ मिलकर तात्रिक सिद्धी के लिए की है।

शिव कुमार उर्फ सोनी की निशानदेही पर आज सुबह इस वारदात में शामिल उसकी पपत्नी भारती को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमाण्ड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि परिवार ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। अगले दिन उसका शव मिला था। बच्चे को घर से अपहरण कर लिया और अपने घर में रखा। देर रात बच्चे को लेकर कामी माजरा श्मशानघाट में गए और तांत्रिक विद्या करते बच्चे की हत्या कर दी और पांसरा के पास बच्चे का शव फैंक दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें