Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में पत्नी की हत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

May 9, 2024

कैथल में पत्नी की हत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

कैथल: गर्दन पर कस्सी से वार करके पत्नी की हत्या करने के मामले की जांच थाना शहर पुलिस के एसआई विजेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी मानस रोड कैथल निवासी लक्खा राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मानस रोड कैथल निवासी अमन की शिकायत के अनुसार शनिवार को वह अपनी दुकान से रोज की तरह घर खाना खाने के लिए दोपहर करीब दो बजे आया था। उस समय उसके पिता लक्खा राम और मां रानी के बीच झगड़ा हो रहा था। वह दोनों को समझाकर करीब सवा तीन बजे दुकान पर वापस चला गया। तभी शाम करीब चार बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि घर पर माता-पिता का झगड़ा हो रहा है। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर पहुंचा और मकान का गेट खोला तो देखा कि उसके पिता अपने हाथ में कस्सी लिए हुए थे और मां रानी के साथ लड़ाई कर रहे थे। उसके देखते ही पिता लक्खा सिंह ने उसकी मां रानी की गर्दन पर कस्सी से वार कर दिया। जब तक उसने मां को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसका पिता मौके से फरार हो गया। इस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का बुधवार को न्यायालय से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें