Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में पति ने पत्नी के सिर में गोली मार की हत्या, पत्नी का अवैध सम्बन्ध होने का था शक, साजिश के तहत दिया वारदात को अंजाम

January 29, 2025

नूंह में पति ने पत्नी के सिर में गोली मार की हत्या, पत्नी का अवैध सम्बन्ध होने का था शक, साजिश के तहत दिया वारदात को अंजाम

नेशनल डेस्क : हरियाणा के नूंह में पत्नी के सिर में गोली मार कर उसे मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने महिला के अवैध सम्बन्ध होने के शक के आधार पर महिला को जान से मार दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी सुना कर पुलिस को गुमराह करने के भी कोशिश की।

 

इस केस की जांच–पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपी को हथियार देने वाले युवक तक जा पहुंची। जिसके बाद एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक गोली आरोपी के पैर ओर एक गोली CIA पुलिसकर्मी के हाथ में लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

हत्या के मामले की छानबीन CIA के द्वारा की जा रही थी। जिस दौरान टीम को पति पर शक हुआ। शक के आधार पर महिला के पति इनायत से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने कुबूल किया कि उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था।

 

उसे शक था कि उसकी पत्नी सुन्नती का किसी के साथ अवैध संबंध है। जिसके कारण उसने अपनी पत्नी को एक साजिश के तहत मार दिया। इस काम के लिए उसे हथियार चाहिए था, जो उसे तीरवाड़ा निवासी शाकिर ने उपलब्ध करवाया।

 

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इनायत और शाकिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के सामने इनायत ने अपना गुनाह कबूल लिया है। शाकिर का उपचार पूर्ण होने के बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें