Site icon Dainik Savera Times

पति ने लेक्चरर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खेत में जाकर की आत्महत्या

जींद: जनपद के एक गांव में राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में जूनियर लैक्चरर के पद पर कार्यरत एक महिला कुसुम लता को उसके पति ने स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ कार में ले जाकर गोली मार दी। हाथापाई दौरान पिस्तौल गिरने पर आरोपी ने पत्नी पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से जानलेवा हमला किया और लोगों को आते देखकर गाड़ी सहित फरार हो गया।

राहगीरों ने घायल महिला को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पाकर थाना सदर जींद पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। कुसुम लता पर हमला करने के बाद आरोपी पति मनोज ने देर शाम गांव ढांडा

खेड़ी स्थित खेतों में जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। 39 वर्षीय कुसुम लता ने बताया कि करीब 4- 5 साल पहले पति से अनबन रहने के कारण वो बेटे सहित मायके चली गई थी। इसी वजह से पति उससे रंजिश रखने लगा था। करीब एक साल पहले वो दोबारा पति के पास रहने शीतलपुरी कालोनी जींद आ गई थी।

Exit mobile version